{"_id":"5c51d9d4bdec2273ac45df7e","slug":"the-woman-beaten-the-accountant-in-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लेखाकार को कार्यालय में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लेखाकार को कार्यालय में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Wed, 30 Jan 2019 10:37 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक कार्यालय के लेखाकार पर पीएम आवास के नाम पर अश्लीलता का आरोप लगाकर महिला ने उसे कार्यालय परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिला ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बीडीओ ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बुधवार को हुई घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसने पीएम आवास के लिए खंड विकास कार्यालय पनवाड़ी में आवेदन किया था। आवेदन फार्म में मोबाइल नंबर भी लिखा था। ब्लॉक कार्यालय के लेखाकार ने उसके मोबाइल नंबर देखकर फोन करना शुरू कर दिया। पहले तो महिला ने उसे टाल दिया।
इसके बाद मंगलवार को पुन: लेखाकार ने महिला को पीएम आवास आवंटन का लालच देकर अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। महिला लेखाकार की सारी बातें रिकॉर्ड करती रही। बुधवार को महिला अपने पति के साथ खंड विकास कार्यालय पहुंची। इसी बीच लेखाकार कार्यालय आ गया। लेखाकार को देखकर महिला आग बबूला हो गई और उसका गिरेबान पकड़कर बाहर ले आई।
विज्ञापन
इसके बाद सरेआम चप्पल से उसकी पिटाई करना शुुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध करने पर महिला ने उन्हें लेखाकार की अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनाई। इससे कर्मचारी भी पीछे हट गए। फिर महिला ने लेखाकार को कार्यालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महिमा विद्यार्थी का कहना है कि महिला ने लेखाकार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।