{"_id":"60f5c0968ebc3e6d8f79b146","slug":"the-weather-became-pleasant-after-the-rain-the-mercury-dropped-mahoba-news-knp6412408107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, लुढ़का पारा
विज्ञापन
कुलपहाड़ कस्बे में जलभराव से गुजरतीं महिलाएं
- फोटो : MAHOBA
महोबा। लंबे इंतजार केे बाद जिले वासियों को मानसूनी बारिश का इंतजार खत्म हुआ। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने जहां मौसम सुहावना कर दिया, वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 35 मिमी. वर्षा हुई।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि तेज बारिश होने से सभी ने राहत महसूस किया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर असमान रुप से हुई। जहां तेज बारिश हुई वहां खेत भर गए। जिले में 35 मिमी. वर्षा हुई है। न्यूनतम 28 व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर-पूर्वी हवाएं चलती रहीं।
इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पनवाड़ी संवाद के अनुसार ग्राम मारगपुरा में जोरदार बारिश से मुख्य रोड में ऊपर तक बारिश का पानी भर गया जिससे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
उफना गए नाले-नालियां
कुलपहाड़। महज एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने नगर पंचायत की ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। जगह जगह जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा नगर पंचायत कर्मी पानी निकालने में जुटे रहे।
कुलपहाड़ नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद जलभराव की समस्या का अंदेशा लोग पहले से ही जता रहे थे। सोमवार को राजपूत कॉलोनी बस स्टैंड मुख्य बाजार सहित आधा दर्जन स्थानों पर पानी लबालब भर गया। बस स्टैंड स्थित मुख्य गली में पानी भरने से आने जाने वाली महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इरफान आनंद कुमार मोहम्मद जमील प्रभाकर नामदेव सहित इस गली के निवासियों का कहना है कि ज्यादा बारिश हो जाती तो घरों में पानी भर जाता वहीं बाजार में भी स्थिति बहुत खराब रही टखने की ऊंचाई तक पानी भर जाने से पटरी दुकानदारों को सामान उठा कर भागना पड़ा। (संवाद)