फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The village has electricity and illuminate constituency Mjre

संसदीय क्षेत्र के गांव और मजरे होंगे बिजली से रोशन

Sat, 30 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा। Updated Sat, 30 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The village has electricity and illuminate constituency Mjre
महोबा। जिले के विद्युत विहीन ग्रामों और मजरोें में विद्युतीकरण कराए जाने की केंद्र सरकार ने योजना बनाई है, जिससे अब संसदीय क्षेत्र के गांव और मजरें बिजली से रोशन होंगे। सांसद ने जिलाधिकारी को विद्युत विहीन गांव और मजरों की सूची प्रस्तुत कर दी है, जिस पर जल्द ही विद्युतीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र के विद्युत विहीन मजरों को रोशन किया जाएगा। संासद ने जिलाधिकारी के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की इस योजना से रूबरू कर दिया है। साथ ही यह भी बताया गया कि जिन मजरों और गांव की आबादी सौ से अधिक उन गांव और मजरों में विद्युतीकरण किया जाएगा। नवीन विद्युत गृह व फीडर का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे लोग संसदीय क्षेत्र में उद्योग धंधे लगा सकेंगे साथ ही ग्रामीणों को बिजली मिल सकेगी। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने डीएम के साथ बैठक के दौरान बताया कि लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार ने विद्युतीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। गांव और मजरों का सर्वे कराया जा रहा है, विद्युतीकरण का टेंडर भी कर दिया गया है, ठेकेदार ने विद्युतीकरण का कार्य विद्युत विभाग के सहयोग से शुरू कर दिया है। डीएम के साथ बैठक दौरान बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता महोबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed