{"_id":"57b4ef1401933b44e18953e93425dfb1","slug":"the-two-sides-held-three-injured-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुई फायरिंग में तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हुई फायरिंग में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पनवाड़ी के ग्राम गगौरा में दो पक्षों में हुई फायरिंग के चलते तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर दो लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डा0 रामयश ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो पक्षों ने थाना पनवाड़ी में तहरीर दी है।
ग्राम गगौरा निवासी कड़ोरी लाल राजपूत भाई सुंदर सिंह के मकान में अपने साथी लखचंद्र के साथ बैठा हुआ था। तभी गांव के पुष्पेंद्र, लाखन राजपूत पुत्र प्रभुदयाल रतनेश व योगेश गौतम सहित चार लोगों ने तमंचे और कुल्हाड़ी से लैस होकर सुंदर सिंह के घर में धाबा बोल दिया। वहां बैठे कड़ोरी लाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, बाद में तमंचे से फायर किया। घटना में लखचंद्र को गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों ने बताया कि कड़ोरी लाल राजपूत के सिर पर गहरे घाव हैं। घटना की रिपोर्ट कड़ोरी लाल ने पुष्पेंद्र, लाखन, रतनेश व योगेश गौतम के विरुद्घ धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उधर पुष्पेंद्र की मां विमला देवी ने थाना पनवाड़ी को दी गई तहरीर में बताया है कि दृगपाल सिंह, अशोक सिंह लोधी, रवींद्र, महेंद्र सहित आठ लोगों ने पुष्पेंद्र के घर पर चढ़ाई कर दी और गोलियां बरसाई, जिससे छर्रे शरीर में घुस गए। पुलिस ने विमला की तहरीर ले ली लेकिन तहरीर दर्ज नहीं की है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।