{"_id":"9359493e53621d8090eee7991b58727c","slug":"the-train-stopped-in-protest-against-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में रोकी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि केंद्र सरकार
विज्ञापन
द्वारा लोक सभा में किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल पेश किए जाने के विरोध
में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामसजीवन यादव, प्रदेश सचिव निर्दोष
दीक्षित और पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह व जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह के
नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंबल एक्सप्रेस के आगे खड़े होकर
जमकर प्रदर्शन किया और ट्रेन को रोक दिया। जिससे रेलवे स्टेशन में कुछ समय
के लिए अफरा तफरी मच गई। बाद में ट्रेन गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई।
महेंद्र अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, सचिव नीरज शास्त्री,
महिपाल साहू, घनश्याम प्रजापति, रविंद्र उपाध्याय, कल्लू, अनिल श्रीवास्तव
सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर को रेलवे स्टेशन पहुंच गए और जैसे ही
चंबल एक्सप्रेस स्टेशन पर आने लगी, कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक पर बैनर लेकर
बैठ गए। जिससे ट्रेन रेलवे स्टेशन में रुक गई। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों
के काफी मान मनौव्वल के बाद कांग्रेसियों ने ट्रैक खाली किया। इसके बाद
ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हुई।