{"_id":"60cb84078ebc3e169771a7be","slug":"the-thief-was-caught-and-beaten-up-by-the-homeowner-mahoba-news-knp6346417171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर को गृहस्वामी ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर को गृहस्वामी ने पकड़कर पीटा
विज्ञापन
महोबा। कस्बा बेलाताल के मोहल्ला खंदिया में चोरी की नीयत से मकान में घुसे दो चोर गृहस्वामी के जागने पर भाग निकले, जबकि एक को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खंदिया बेलाताल निवासी रामकुमार अहिरवार बुधवार की रात घर में सो रहे थे। तीन चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़ने लगे। आहट पाकर रामकुमार जाग गए। उन्होंने चोरों का पीछा किया। दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि छत से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे तीसरे चोर को पकड़ लिया। शोर मचाने पर आए परिजनों ने चोर की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम कल्लू अहिरवार निवासी बेलाताल बताया, जबकि दो भागे साथियों में से एक का नाम रामसिंह और दूसरे का नाम नहीं बता सका। पुलिस ने रामकुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।