फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The store was proposed Kotedar

कोटेदार ने कराया दुकान का प्रस्ताव

Fri, 13 May 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 13 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
The store was proposed Kotedar
एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कबरई के ग्राम पसवारा में सरकारी राशन दुकान को लेकर तनाव है। खुली बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भी पुराने कोटेदार ने गुपचुप अपने पक्ष में प्रस्ताव करा लिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायत सौंपी और जांच कराकर नए सिरे से राशन दुकान का चुनाव कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम पसवारा निवासी राजाबेटी, भगवंत सिंह, धरम सिंह, अंकित सिंह, बलवंत आदि ने उप जिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 20 मार्च 2016 को ग्रामसभा की खुली बैठक में प्रस्ताव हुआ था। जिसमें राजाबेटी के नाम पर 75 फीसदी ग्रामीणों ने समर्थन किया था, लेकिन पुराने कोटेदार ने छह मई को ग्रामीणों को बिना सूचना दिए ही प्रस्ताव पास करा लिया। ग्रामीणों को सूचना न होने के कारण दूसरे पक्ष के लोग उपस्थित भी नहीं हुए। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुराने कोटेदार ने ग्रामीणों को ले जाकर प्रस्ताव पास करा लिया।
विज्ञापन


जिन लोगों ने सहमति व्यक्त की वह जाति विशेष के लोग थे, जबकि राजाबेटी व अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना नहीं दी गई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed