फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The staff survey indicated tricks

कर्मचारियों को बताए सर्वे के गुर

Sun, 14 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 14 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
The staff survey indicated tricks

विकास खंड सभागार कबरई में प्रशिक्षण दिवस पर प्रगणक

विज्ञापन
और सुपरवाइजरों को रैपिड सर्वे के तरीके बताए। सर्वे में लगाए गए 250 कर्मचारियों को सर्वे सामग्री भी बांटी गई।

रविवार को एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रगणकों को गांव-गांव जाकर पिछड़े वर्ग के लोगों का रैपिड सर्वे करने के तरीके बताए। सप्ताह भर चलने वाले सर्वे कार्य को समय से पूरा करने पर जोर दिया।

एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने कहा कि एक कर्मचारी कम से कम 200 परिवारों का सर्वे करेगा। इसमे किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रगणक प्रशिक्षण के दौरान किसी भी तरह की समस्या की बाबत जानकारी ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रैपिड सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया की शुुुरुआत कराई जाएगी, इसलिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नियमित समय से जाकर कार्य करें। बताया कि रैपिड सर्वे का कार्य 14 से 21 जून तक चलेगा।

ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी सुबह से ही विकास खंड कार्यालय पहुंच गए। करीब 11 बजे अधिकारियों के आने के बाद लोगों को सामग्री वितरित की गई। इसके बाद प्रगणक और सुपरवाइजरों को रैपिड सर्वे की बारीकियां बताई गईं। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा, एडीओ पंचायत ने भी प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed