फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The second installment of relief will soon pack

जल्द मिलेगी राहत पैकेट की दूसरी किस्त

Wed, 01 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Wed, 01 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The second installment of relief will soon pack
खड़ा राहत सामग्री से भरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
अब जल्द ही समाजवादी राहत पैकेट की दूसरी किस्त मिलेगी। जिला प्रशासन ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों तहसीलों में आलू और राहत पैकेट के ट्रक पहुंच गए है। अप्रैल माह में मिले राहत पैकेट का खाद्यान खत्म हो जाने से गरीबों को दूसरी किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन


जिले में 15 हजार से अधिक अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को राहत पैकेट मुहैया कराए जाने के लिए जिला प्रशासन ने समाजवादी राहत पैकेट की दूसरी खेप मंगा ली है। तीनों तहसीलों में खाद्यान्न एकत्र कर लिया गया है। जून माह में गरीब अंत्योदय कार्ड धारकों को फिर राहत पैकेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस समय आलू की कीमत 15 से 20 रुपये किलो पहुंच जाने से आलू गरीब वर्ग के लोगों की पहुंच से दूर हो गया है। अब राहत पैकेट के साथ 25-25 किलो आलू के बोरे देखे कार्ड धारक खुश हैं। बुंदेलखंड में सूखे के चलते गरीबाें को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत पैकेट दिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed