फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The priests, filed away the bulldozer Sikh community

सिख समुदाय को भगाने को चलवाया गया बुलडोजर

Sat, 03 Jan 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 03 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
The priests, filed away the bulldozer Sikh community

विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल बादल के नेशनल आर्गनाइजेशन सेक्रेटरी एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह भोगल के नेतृत्व में सिख समुदाय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बताया कि सरदार मनमोहन सिंह, गुरमीत सिंह, हरनीत कौर 40 वर्षों से शहर के गांधी नगर इलाकें में तीन दुकानों से घर की रोजी रोटी चला रहे हैं। दुकान मालिक प्रेमनाथ शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा ने मिलीभगत से केस दायर किया। जिसमें उप जिलाधिकारी ने दुकानाें को काफी पुराना बताते हुए इन्हें गिराने का आदेश दिया। जिसके तहत 29 दिसंबर 2014 को अल्पसंख्यक सिख समुदाय की दुकानाें पर बुल्डोजर चलवा दिया गया। जिनसे उनके घर का चूल्हा जलता था। ज्ञापन में बताया कि कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से सिख समुदाय को महोबा से भगाने की साजिश रची जा रही है। इसलिए उनकी दुकानों पर बुल्डोजर चलवा दिया गया। जिससे उनकी रोजी रोटी का सहारा छिन गया है।  उन्होंने बताया कि जिले में सिख समुदाय के केवल छह परिवार निवास करते हैं। दुकानें गिराए जाने का विरोध करने पर सिख समुदाय को भगाया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में सरदास जसपाल सिंह, मनमोहन सिंह, गुरुमीत सिंह सहित तमाम सिख समुदाय के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed