फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The police picked up the runaway tractors by illegally mining sand

बालू का अवैध खनन कर भागे ट्रैक्टरों को पुलिस ने उठवाया

Sat, 22 Feb 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The police picked up the runaway tractors by illegally mining sand
फोटो 22 एमएएचपी 10 परिचय-थाने में खड़े ट्रैक्टर।
विज्ञापन

बालू खनन कर भागे ट्रैक्टरों को पुलिस ने उठवाया
फॉलोअप
- बालू माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए रातभर दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के काशीपुरा गांव के पास बालू माफियाओं द्वारा सिपाहियों से हाथापाई कर ट्रैक्टर छुड़ा ले जाने के बाद पुलिस महकमे का पारा चढ़ गया है। थानाध्यक्ष महोबकंठ अनिल कुमार सिंह ने टीम गठित कर रातभर दबिश दी, लेकिन कोई भी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने चार ट्रैक्टरों को थाने में खड़ा करा दिया है।

गुरुवार की रात को 11 बजे धसान नदी से अवैध तरीके से ट्रैक्टरों में बालू लाते समय पुलिस ने पांच ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया था। इसकी भनक लगते ही बालू माफियाओं ने मौके पर पहुंचकर सिपाहियों से हाथापाई कर ट्रैक्टर छुड़ा लिए और ले गए। थाने की कोबरा ड्यूटी में तैनात सिपाही अनिल सेंगर और दिलीप कुमार ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी थानाध्यक्ष महोबकंठ को दी। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गांव में जगह-जगह दबिश दी, लेकिन चालकों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गांव से बालू में प्रयोग किए गए चारों ट्रैक्टरों को उठवाकर थाने में खड़ा करा दिया है। बालू माफियाओं को ट्रैक्टर चालकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर एके सिंह, एसआई सुमित तिवारी, एसआई जीतेंद्र, कांस्टेबल सज्जन, ज्ञानस्वरूप मिश्रा और शनि कुमार शामिल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टरों की रिपोर्ट खनिज विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed