{"_id":"5bab317c97ca732e77a5bc4e20289f2d","slug":"the-passenger-train-has-arrived-on-a-surprise-check-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन से पहुंचकर किया औचक निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन से पहुंचकर किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम एसके अग्रवाल ने रेलवे स्टेेशन महोबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन में गंदगी पाए जाने, डिसप्ले बोर्ड न चलने और एक बुकिंग विंडो से टिकटों का वितरण न करने पर नाराजगी जताई साथ ही प्रतिदिन दो बुकिंग विंडो खोलकर टिकट वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली न आने पर जनरेटर चलाकर कंप्यूटर चलाने के निर्देश दिए।
डीआरएम झांसी से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से बैठक कर रेलवे स्टेशन महोबा पहुंचे, जिससे स्टेशन अधीक्षक महोबा को डीआरएम के आने की भनक तक नहीं लगी। डीआरएम के रेलवे स्टेशन महोबा के औचक निरीक्षण से रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन में यात्रियों के पीने के पानी को देखा, पानी बेहद गर्म होने पर और डिसप्ले बोर्ड चलते न पाने जाने पर स्टेशन अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर फैली गंदगी देखकर वह भड़क गए। स्टेशन अधीक्षक को नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन में दो बुकिंग विंडो हैं, जबकि बिजली न आने की बात कहकर एक बुकिंग विंडो से टिकट निकाले जा रहे हैं। उन्होंने बिजली न आने की स्थिति में जनरेटर चलाकर दोनों बुकिंग विंडो से टिकटों का वितरण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाथरूम और रेलवे स्टेशन में गंदगी पाई गई, यहां की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। उल्लेखनीय है कि पहली बार डीआरएम अपनी स्पेशल गाड़ी से न आकर यात्रियों के साथ पैसेंजर गाड़ी से आकर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया, जिससे एक भी डिस्प्ले को चलते नहीं पाया गया,