फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The new year will be on the battery-powered rickshaw

नए वर्ष पर मिलेंगे बैट्री चालित रिक्शे

Sat, 03 Jan 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 03 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
The new year will be on the battery-powered rickshaw
चुनावी घोषणापत्र में शामिल बैट्री चालित रिक्शा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2013-14 में रिक्शा चालकों को बैट्री चालित रिक्शे वितरित किए जाने थे। इस योजना के तहत 31 मार्च 2013 तक नगर पालिका में पंजीकरण करा चुके ऐसे रिक्शा चालकों को लाभान्वित किया जाना था, जिनके पास स्वयं का रिक्शा हो। नगर पालिका स्तर पर इस योजना के तहत सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जानी थी। नगरीय विकास अभिकरण डूडा के एपीओ इबरार अहमद ने बताया कि नगर पालिका महोबा और चरखारी में दर्ज 69 रिक्शा चालकों को इस योजना के लिए पात्र पाया गया है। चयनित रिक्शा चालकों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी गई है। उन्हाेंने बताया कि मार्च 2013 तक नगर पालिका में पंजीकरण कराने वाले रिक्शा चालक अभी भी फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें भी इस योजना में शामिल कराकर लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed