फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The new look will be seen in the city's 14th Streets

नए लुक में नजर आएंगी शहर की 14 सड़कें

Fri, 11 Sep 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा। Updated Fri, 11 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
The new look will be seen in the city's 14th Streets
महोबा। जिले की महत्वपूर्ण सड़के अब जल्द ही नए लुक में नजर आएंगी। सड़कों के साथ ही भूमिगत बिजली की लाइन और पानी की लाइन डाली जाएंगी। योजना के मंजूरी मिलने के बाद बिजली के खंभों से तार नजर नहीं आएंगे साथ ही जल निगम सड़क के दोनों तरफ से पानी की पाइप लाइन बिछाएगा। इसका स्टीमेट बनाकर शुक्रवार को शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सड़क विकास योजना के तहत अब शहर में करीब 14 नई सड़कें सीसी रोड में तब्दील होंगी, साथ ही भूमिगत बिजली लाइन भी सड़क बनने से पहले बिछाई जाएगी। इस कार्य को अंजाम देने के लिए लोक निर्माण विभाग, जल निगम और बिजली विभाग को लगाया गया है। तीनों विभागों ने संयुक्त रुप से स्टीमेट तैयार कराकर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में शहर की आधा दर्जन सीसी सड़कों के निर्माण और अंडरग्राउंड व सड़क के दोनों तरफ पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अब  शहर की आठ और नई सड़कों का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है, जिससे अब जल्द ही हवेली दरवाजा से गैस एजेंसी तक, रामकथा मार्ग, सुभाष चौक से मिशन और मिशन चौराहा व कीरत सागर तिराहा तक एवं सुभाष चौकी से शेखनपुरा होते हुए राठ चुंगी तक सहित 14 सड़कें अब जल्द ही नए लुक में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed