फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The miscreants robbed the e-rickshaw by assaulting the driver

बदमाशों ने चालक को पीटकर ई-रिक्शा, नकदी व मोबाइल लूटा

Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the e-rickshaw by assaulting the driver
कुलपहाड़/बेलाताल। कस्बा कुलपहाड़ में बदमाशों ने चालक से मारपीट कर उसका ई-रिक्शा, नकदी व मोबाइल लूट लिया। पिटे चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ निवासी रामआसरे ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह गोंदी चौराहे पर खड़ा था। तभी दो युवक आए और ई-रिक्शा में बैठकर बागौल चलने की बात कही। उसने मना कर दिया। तब यात्री आधी दूर तक छोड़ने की बात कहकर उसे ले गए। आरोप है कि बागौल गांव के समीप बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। पहले से पुलिया के समीप मौजूद बदमाशों का एक अन्य साथी भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

उसकी जेब में पड़े दो हजार रुपये, दो मोबाइल व ई-रिक्शा छीनकर ले गए। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed