{"_id":"69a48744e4dea3a98008c79c","slug":"the-maximum-number-of-patients-at-the-health-fair-were-suffering-from-cold-cough-and-fever-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122992-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार के सर्वाधिक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार के सर्वाधिक रहे मरीज
Mon, 02 Mar 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी अजनर और खमा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान 107 मरीजों का चेकअप कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर में सर्दी, जुखाम व बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही।
सीएमओ डॉ. आशाराम के निर्देश पर पीएचसी अजनर में आयोजित मेले में डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रामकुमार, डॉ. बैशाली सोनी, लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र, स्टाफ नर्स भगवती, एएनएम नीतू व अरुण ने 52 मरीजों की जांच की। इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। उधर, पीएचसी खमा में आयोजित मेले में डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. जेपी पस्तौर, स्टाफ नर्स किरन की टीम ने 55 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने मरीजों को बदलते मौसम में सतर्क रहने, स्वच्छता बनाए रखने और समय पर उपचार कराने की सलाह दी।