फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The main accused and his wife were arrested in the murder case of their uncle.

Mahoba News: चाचा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी व उसकी पत्नी गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The main accused and his wife were arrested in the murder case of their uncle.
महोबा। थाना कबरई के गुगौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 21 दिसंबर की रात चाचा की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आराेपी और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हेंं न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में तीन आरोपी पहले जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

गुगौरा गांव निवासी गुलाब सिंह परिहार को 21 दिसंबर की रात खेत में सिंचाई कराते समय तमंचे से गोली मार दी गई थी। मृतक के बेटे शिवम सिंह ने चचेरे भाई मोनू सिंह व तीन अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। शिवम ने बताया था कि 30 साल पहले आरोपी मोनू के पिता साहब सिंह उसके पिता की ससुराल जनपद फतेहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लकड़ी का गेट गिरने से साहब सिंह की मौत हो गई थी। तब से परिजन उसके पिता व मामा को उनकी मौत का दोषी मानने लगे थे। इसी खुन्नस के चलते मोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह और सोनू सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र, राहुल व सोनू को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विवेचना में सामने आया कि इस घटना में आरोपी माेनू की पत्नी काजल की भी भूमिका है। इस पर काजल को भी आरोपी बनाया गया। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया और जनपदीय एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने सोमवार को फरार चल रहे आरोपी गुगौरा निवासी मोनू सिंह व उसकी पत्नी काजल को आमा देवी पहाड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और कारतूस के साथ 1,030 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed