फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The lawyer was detained furore

वकील को पकड़ा तो किया हंगामा

Sun, 07 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 07 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस वहां बैठे अधिवक्ता

विज्ञापन
को भी कोतवाली ले आई। इससे खफा वकीलों ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। वकीलों के तेवर देख कोतवाल ने गलती मानी और अधिवक्ता को छोड़ दिया। साथ पुलिस कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद वकील शांत हुए।

बेलाताल निवासी एक महिला ने बेलाताल के ही हरिश्चंद्र के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को हरिश्चंद्र ने अधिवक्ता राजकुमार को मुकदमे की बाबत सलाह मशविरा के लिए बुलाया था। उसी समय कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस ने बेलाताल में हरिश्चंद्र के घर पर दबिश दे दी।

हरिश्चंद्र के साथ वहां बैठे अधिवक्ता को भी कोतवाली ले आई। कोतवाली में आने के बाद वकील ने अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्रा को फोन कर दिया।

इस पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में जमुना प्रसाद सोनी, लक्ष्मण सिंह यादव, हरीशंकर, राजकुमार, पवन सुत खरे समेत तमाम अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए। यहां वकीलों ने जमकर हंगामा काटा, पुलिस पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं ने वकील को कोतवाली लाने का कारण पूछा तो एसआई कारण नहीं बता सका। इस पर कोतवाली प्रभारी ने वकीलों से माफी मांगी और सिपाहियों को फटकार लगाई। इसके बाद वकील को छोड़ दिया। तब कहीं जाकर वकील शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed