फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The issue of workers' problems resonated in the meeting.

Mahoba News: बैठक में गूंजा श्रमिकों की समस्याओं का मुद्दा

Mon, 20 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The issue of workers' problems resonated in the meeting.
चरखारी (महोबा)। श्रमिकों की समस्याओं का मुद्दा राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रम स्थायी समिति की बैठक में गूंजा। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने श्रमिकों की समस्याओं से समिति को अवगत कराया।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के बापू भवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश श्रम स्थायी समिति की बैठक श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में हुई। जिले के कस्बा चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने प्रतिभाग कर बताया कि सरकार की श्रमिकों के लिए बहुत अच्छी योजनाएं हैं, इससे लोगों को लाभ भी प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से संचालित श्रमिकों के लिए मातृत्व, शिशु एवं बालिका प्रोत्साहन योजना, आवासीय विद्यालय योजना, चिकित्सा के लिए राशि, कन्या विवाह सहायता योजना, कामगार गंभीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना आदि से श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। कई श्रमिकों को विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे। जिस पर प्रमुख सचिव एमके सुंदरम ने भरोसा दिया कि शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ के लिए समुचित प्रचार-प्रसार किया जाएगा। श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान होगा। बैठक में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल, हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed