फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The installation of Thick Web switches will make the journey even safer.

Mahoba News: थिक वेब स्विच स्थापित होने से और भी सुरक्षित होगा सफर

Tue, 13 Oct 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The installation of Thick Web switches will make the journey even safer.
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से विभिन्न रेलवे ट्रैकों पर 21 थिक वेब स्विच स्थापित किए गए हैं। इससे रेल का सफर और भी सुरक्षित हो सकेगा और यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से तीन रेलवे ट्रैकों महोबा-खजुराहो, झांसी-महोबा-मानिकपुर व झांसी-ग्वालियर रेलवे ट्रैक पर 21 थिक वेब स्विच स्थापित किए गए हैं। थिक वेब स्विच आधुनिक रेल ट्रैक अवसंरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। थिक वेब स्विच के उपयोग से टर्नआउट की मजबूती और विश्वसनीयता बढ़ाने, पॉइंट व क्रॉसिंग को बेहतर अनुरक्षण सहायता मिलती है। इससे ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी मंडल की ओर से रेल संरक्षा से जुड़े कार्यों व आधुनिक तकनीकों के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। मंडल का उद्देश्य ट्रैक अवसंरचना को मजबूत करते हुए सुरक्षित, सुचारु और विश्वसनीय रेल परिचालन सुनिश्चित करना है। मंडल की ओर से संरक्षा संबंधी कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि रेल परिचालन की गुणवत्ता में सुधार हो और यात्रियों को सुरक्षित रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed