{"_id":"c84c410e93b75f7357d0ac729f6db374","slug":"the-height-of-the-water-supply-in-areas-disrupted-by-a-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाई के इलाकों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाई के इलाकों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। जिले में पिछले दो दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में एक सप्ताह से पानी न आने से लोगों में जल निगम के प्रति खासा गुस्सा है। भीषण गर्मी के मौसम में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, हैंडपंपों में पानी के लिए भारी भीड़ जुट रही है। बावजूद इसके जल निगम लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है।
जल निगम के अभियंता आए दिन बिजली न मिलने का रोना रोते रहते है। पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि दो-तीन मंजिला मकानों में रहने वाले लोगों हैंडपंप से पानी भरकर ऊपर ले जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं कनेक्शन के बाद बिल बराबर दिया जा रहा है, लेकिन जल निगम द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे पानी के लिए हाय-तौबा मची हुई है।
गौरतलब है कि शहर के मुहल्ला मकनियापुरा, भटीपुरा, नयापुरा नैकाना, नैकानपुरा, ढपलानापुरा, बड़ीहाट सहित तमाम ऊंचाई के इलाकों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी के लिए लोगों की हैंडपंपों और कुओं में भारी भीड़ जुट रही है। कुछ लोग रात को हैंडपंपों से पानी भरकर काम चला रहे हैं। जल संस्थान द्वारा बिल बराबर भेजे जाने से लोगों में आक्रोश है। जिससे दिन प्रतिदिन पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
मदन सागर का पानी तेजी से घटने के कारण सरोवर ने आपूर्ति मामले में हाथ खड़ेकर लिए हैं, सरोवर में पानी कम हो जाने से स्टार्टर से पानी दूर पहुंच गया है, नतीजतन अब मदन सागर का पानी टैंकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइनें आए दिन टूटने से पानी की समस्या बढ़ती जा रही है।