{"_id":"57bddfae4f1c1be55dd4f274","slug":"the-explosion-cracked-roadways-bus-radiator","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके से फटा रोडवेज बस का रेडिएटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके से फटा रोडवेज बस का रेडिएटर
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा से सवारियां भरकर अजमेर जा रही रोडवेज बस का रेडिएटर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना में चालक सहित आधा दर्जन सवारी मामूली रूप से घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। बाद में बांदा डिपो से पहुंची दूसरी बस सवारियों को लेकर अजमेर रवाना हुई।
बुधवार की सुबह बांदा डिपो की रोडवेज बस तीन दर्जन से अधिक सवारियां भरकर अजमेर जा रही थी। बताया जा रहा जैसे ही बस कबरई चौराहे पर पहुंची तभी इंजन हीट होने से बस का रेडिएटर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे सवारियां और आसपास के लोग सहम गए। घटना में बस चालक धर्मेद्र का हाथ बुरी तरह झुलस गया, जबकि यात्री दीप्ति, रचना, पप्पू, प्रमोद, सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आई। रेडिएटर फटने की सूचना बांदा डिपो को दी गई तब दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य स्थल के लिए भेजा गया।