{"_id":"699b516e7b75c18e9700987a","slug":"the-eligible-people-got-the-benefit-of-the-scheme-in-the-mega-camp-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122744-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मेगा शिविर में पात्रों को मिला योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मेगा शिविर में पात्रों को मिला योजना का लाभ
Mon, 23 Feb 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में जनपद न्यायाधीश रामनगीना यादव की अध्यक्षता मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
मेगा शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर किया। कहा कि मेगा विधिक सहायता व सेवा शिविर का उद्देश्य निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, महिलाओ, पुरुषों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आदि के लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभ व जानकारी दिलाना है। इस दौरान दिव्यांग विभाग की ओर से चिह्नित दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन आदि उपकरण वितरित किए गए। राजस्व विभाग की ओर से मत्स्य पालन का अनुबंध पत्र और पंचायतीराज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए। ग्राम विकास विभाग ने मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया।
इस मौके पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अशोक यादव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विपिन कुमार, अपर जिला जज प्रथम ध्रुव राय, अपर जिला जज एफटीसी तेंद्र पाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार राठी व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) व प्राधिकरण की प्रभारी सचिव पूजा, सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।