फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The driver injured in the car accident also died

कार दुर्घटना में घायल चालक ने भी तोड़ा दम

Thu, 15 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The driver injured in the car accident also died
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में चिचारा पावर हाउस के समीप डंपर और कार भिड़ंत में कार सवार सिपाही की मौत के बाद चालक की भी मेडिकल कॉलेज कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि शेष पांच लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के हुसैनगंज मौदहा निवासी जियाउल हक अपने बहनोई शरीफ खान उर्फ शरीफुद्दीन व अन्य परिजनों के साथ बुधवार की शाम कार से कानपुर जा रहे थे। कार खन्ना थाना के तमौरा गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ सोनू सिंह (30) चला रहा था। हाईवे में चिचारा पावर हाउस के समीप कार डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में ललितपुर कोतवाली में तैनात सिपाही शरीफ खान उर्फ शरीफुद्दीन की मौत हो गई थी, जबकि छह घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर किया गया था। गुरुवार को कार चालक ओमप्रकाश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब दुर्घटना में मरने वालों की संख्या दो पहुंच गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
बेलाताल। जैतपुर-लमौरा मार्ग में दूल्हा देव स्थान के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया गया। जहां से एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।

कोतवाली चरखारी के करहरा गांव निवासी शैलेंद्र राजपूत बाइक से बेलाताल जा रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक में सवार रामरतन व प्रकाशचंद्र को गंभीर चोटें आईं। रामरतन की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed