फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The debt-distressed farmer lives

कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

Mon, 14 Sep 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 14 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
The debt-distressed farmer lives
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा में कर्ज से पहले से ही परेशान
विज्ञापन
किसान की इस साल भी खरीफ की फसल बर्बाद हो जाने से आहत किसान ने जहर खाकर जान दे दी। किसान के ऊपर पांच लाख से ज्यादा बैंक और साहूकारों का कर्ज था। 
ग्राम सुगिरा निवासी गनपत (48) पुत्र दसुआ ने कृषि कार्य के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये इलाहाबाद बैंक से चार साल पहले कर्ज लिया था। इसके अलावा दो लाख रुपये साहूकारों से लिया था। कई सालों से फसल अच्छी न होने के कारण किसान कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहा था, लेकिन किसान ने हिम्मत नहीं हारी और कर्ज का भारी बोझ होने के बाद भी हर साल कृषि कार्य में मेहनत से जुटा रहा। इस साल उसने खरीफ की फसल में तिली, उर्द, मूंग की बुवाई की थी।  फसल काफी अच्छी होने के कारण किसान को इस साल कर्ज की अदायगी होने की उंमीद थी, लेकिन डेढ़ माह तक बारिश न होने से उर्द, मूंग और तिली की फसल पूरी तरह सूखकर बर्बाद हो गई। इससे किसान काफी आहत हो गया और उसने जहर खा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान का कहना है कि उनके पास अभी इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है, सूचना मिलने पर जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed