{"_id":"5776c07e4f1c1b797179b7da","slug":"the-death-of-a-worker-electrocuted-while-working-in-crusher-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेशर प्लांट में काम करते समय करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेशर प्लांट में काम करते समय करंट से मजदूर की मौत
अमर उजाला महोबा
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
तो करंट लगने से हुई थी मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पत्थर मंडी कबरई के एक क्रेशर प्लांट में ड्रिल मशीन से छेद करते समय करंट की चपेट में आकर एक मजदूर झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना कबरई के ग्राम चिचारा निवासी रामप्रसाद (30) कबरई की एक क्रेशर प्लांट में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की रात रामप्रसाद ड्रिल मशीन से छेद कर रहा था। तभी अचानक करंट उतर आया।
विज्ञापन
जिससे मजदूर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर मजदूर को कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
परिजन जब मजदूर को कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।