{"_id":"a2dc2dc07140bcb1ea6e4be758f949ba","slug":"the-crowds-thronging-to-the-base-card-link-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड लिंक कराने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड लिंक कराने को उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम संशोधन, प्रमाणीकरण और आधारकार्ड को वोटर आईडी से
विज्ञापन
लिंक कराने को रविवार को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। केंद्रों
पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी। 18 साल की आयु पूरी करने
युवक-युवतियों ने फार्म भरकर वोटरकार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की। विशेष
शिविर में सबसे ज्यादा नाम और फोटो संशोधन कराने के लिए लोग आए।
जिले की महोबा और चरखारी विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी, जो शाम पांच बजे तक चलती रही। किसी ने नाम संशोधन कराने का तो किसी ने वोटर कार्ड बनवाने के फार्म जमा किए। तमाम लोगों ने प्रमाणीकरण और आधारकार्ड लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी की।
कैंपों में बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी पूरे दिन लोगों का फार्म भराकर प्रक्रियाएं पूरी कराते रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष कैंप में मतदाताओं का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधारकार्ड नंबर मतदाता सूची से लिंक कराया जाएगा।