{"_id":"ab86a8a6c79ad73bcd97f739f71ff89b","slug":"the-couple-robbed-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिन दहाड़े दंपत्ति को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े दंपत्ति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
चरखारी मुस्करा मार्ग पर ग्राम जतौरा के पास तीन बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बाइक सवार दंपत्त् िको लूट लिया। बदमाशों ने दंपत्ति को ओवरटेक करके पति को तमंचा अड़ा कर पत्नी के सोने चांदी के जेवरात, दो मोबाइल और दस हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दी है।
जनपद हमीरपुर के ग्राम जल्ला निवासी महेन्द्र कुमार कुशवाहा (22) पुत्र सुखनंदन कुशवाहा सोमवार को अपनी बाइक से पत्नी भवनेश कुमारी को लेकर महोबा में एक शादी समारोह में जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही वह जतौरा गांव पहुंचा कि पहले से पीछा कर रहे बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक चालक महेंद्र कुशवाहा को तमंचा अड़ा दिया। बदमाशों ने पत्नी के सोने की चेन दो मोबाइल और 10 हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। दिन दहाड़े लूटपाट की घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है । एक साथ लुटेरों द्वारा घेराबंदी कर लूटपाट करने से दंपति बुरी तरह सहम गए। बदमाशों के जाने के बाद डरे सहमें दंपति ने कोतवाली चरखारी में लूटपाट की घटना की तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा और कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया साथ ही वायरलेस से महोबा और हमीरपुर जिले के थानों को सूचना कर लूटपाट की घटना की सूचना दी। पुलिस द्वारा आनन-फानन में इधर-उधर तलाश की गई। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।