{"_id":"8a78518a2926de31624043d5c07db3ef","slug":"the-couple-died-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत, हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत, हत्या का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खन्ना । कानपुर बांदा रेल लाइन पर ग्राम तिंदुही के पास संदिग्ध परिस्थिति में दंपति मृत पाए गए। लड़की के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गेट से गेटमैन व चरवाहों से पूछतांछ की।
ग्राम तिंदुही निवासी लल्लू यादव (32) और उसकी पत्नी गुड़िया (28) का शव रेलवे ट्रैक पर एक के ऊपर एक पड़ा मिला। जिसकी सूचना गेटमैन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के हाथ पैर और धड़ सही सलामत पाया। सिरों पर चोट के निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों की मौत ट्रेन से कटकर नहीं हुई है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल और पूछतांछ कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता ने घटना में हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। जिससे पूरा दिन जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस में लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला संदिग्ध है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पाएगी।