फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The commissioner ordered an inquiry on the complaint of ration distribution

राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Fri, 24 Jan 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
The commissioner ordered an inquiry on the complaint of ration distribution
बेलाताल (महोबा)। चित्रकूट धाम मंडल बांदा के कमिश्नर व नोडल अधिकारी गौरव दयाल ने गुरुवार को जैतपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मुढ़ारी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत की। इस पर कमिश्नर ने क्षेत्रीय खाद अधिकारी को जांच के आदेश दिए। पशु चिकित्सक के जैतपुर गांव में न आने और इलाज के नाम पर पैसे वसूलने की शिकायत पर कमिश्नर नाराज दिखे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों ने गांव की सड़क खराब होने, किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना का लाभ न मिलने व शिक्षा के लिए इंटर कॉलेज नजदीक न होने संबंधी शिकायतें रखीं। इस पर कमिश्नर ने जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर त्यागी को निर्देश दिए कि पूरे गांव में सभी पात्र कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाने के लिए 27 जनवरी को गांव में शिविर लगाए। उन्होंने बीएसए को गांव के जूनियर विद्यालय को हाईस्कूल विद्यालय में परिवर्तित करने की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। चौपाल में विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों की भरमार रही। कमिश्नर ने एक्सईएन विद्युत को गांव में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के बिल संशोधित करने के निर्देश दिए। किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। नोडल अधिकारी ने उप कृृषि निदेशक व जिला कृृषि अधिकारी को योजना से वंचित किसानों को हर हाल में लाभ दिलाने के निर्देश दिए। गांव की खस्ताहाल सड़क पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी को एक माह के अंदर गांव की सड़क को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। चौपाल के बाद कमिश्नर ने मुढ़ारी गोशाला का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से गौपालन योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार, सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम कुलपहाड़ मो. उवैस, डीडीओ आरएस गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मॉडल गोशाला बनाने पर डीएम की तारीफ
महोबा। विकासखंड कबरई के करहराकला गांव में निर्माणाधीन गोशाला का कमिश्नर गौरव दयाल ने निरीक्षण किया। गोशाला को मॉडल रूप में विकसित करने में डीएम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। डीएम ने बताया कि जिले में इस गोशाला को आदर्श गोशाला के रूप में बनाया जा रहा है। जिसका क्षेत्रफल 2.64 हेक्टेयर है और इसमें 300 गोवंशों को आसानी से रखा जा सकता है। जल्द ही गोशाला का उद्घाटन किया जाएगा। कमिश्नर ने सीवीओ आरके सिंह को निर्देश दिए कि गोशाला संचालित करने से पहले चारा भूसे की उपलब्धता, पेयजल, टीनशेड आदि की व्यवस्था पूरी की जाए। इस पुनीत कार्य में सरकारी धन का दुरुपयोग मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोशाला के अंदर कोई भी गोवंश भूख व ठंड से नहीं मरना चाहिए। इस मौके पर कमिश्नर ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ गोशाला परिसर में पौधरोपण किया। तब कमिश्नर ने स्यावन गोशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed