Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The candidates' faces brightened as the question paper was simple.

Mahoba News: प्रश्न पत्र सरल आने से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Mon, 13 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The candidates' faces brightened as the question paper was simple.
फोटो 12 एमएएचपी 14 परिचय-राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी लेत
महोबा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रवर अधीनस्थ सेवा व सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वनाधिकारी (प्रारंभिक) की लिखित परीक्षा रविवार को जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों में कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। परीक्षा में 2,245 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्न पत्र सरल आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। गेट पर व्यापक सर्च करने के बाद ही अभ्यर्थियों के कक्ष में प्रवेश दिया गया। शहर के वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा ब्लॉक-ए पठा रोड व वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा ब्लॉक-बी, राजकीय इंटर कॉलेज राठ चुंगी रामनगर महोबा, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा मुख्य डाक घर के पास, राजकीय पॉलिटेक्निक स्टेशन रोड महोबा, राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर थाने के पास, पीएमश्री राजकीय गंगासिंह इंटर कॉलेज चरखारी, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी गल्ला मंडी के पास और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए कुल 3,727 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इन परीक्षार्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें से प्रथम पाली में 1,487 ने परीक्षा दी जबकि 2,240 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 1,482 ने परीक्षा दी जबकि 2,245 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों की ओर से भी लगातार निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पुलिस बल की तैनात रहा। डीएम गजल भारद्वाज, एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

----------------
----
महोबा पुलिस बनी परीक्षार्थियों की मददगार
महोबा। कुछ परीक्षार्थी समान नाम वाले परीक्षा केंद्रों की वजह से भ्रमवश गलत परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा का समय निकट होने पर ये परीक्षार्थी घबराए हुए थे और समय पर अपने वास्तविक परीक्षा केेंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ थे। ऐसे में महोबा पुलिस ने अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना पुलिस, यातायात पुलिस व पीआरवी वाहनों की त्वरित टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महोबा पुलिस ने मध्यप्रदेश के भोपाल से परीक्षा देने आए इंद्रपाल, प्रयागराज से परीक्षा देने आए गौरव कुमार यादव, अंकुश, सदानंद चौबे, विवेक, आशीष समेत करीब 20 भटके हुए परीक्षार्थियों को उनके वास्तविक परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाया, इससे वह परीक्षा में शामिल हो सके। महोबा पुलिस की यह पहल युवाओं के भविष्य और सपनों को सुरक्षित रखने का मानवीय प्रयास भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
अभ्यर्थियों को है सफलता की उम्मीद
महोबा। जनपद जालौन निवासी अर्श बताते हैं कि वह रोडवेज बस से रात में ही महोबा आया। वह अपने रिश्तेदारी में ठहरा। बताया कि उसका प्रश्न पत्र अच्छा हुआ है। इस वर्ष प्रश्न पत्र ज्यादा कठिन नहीं था। जनरल नॉलेज के कुछ प्रश्न कठिन आए थे जो छोड़ दिए। उन्हें परीक्षा में सफलता की उम्मीद है।

----------------

महोबा। जनपद ललितपुर निवासी विपिन ने बताया कि वह ट्रेन से महोबा आए। सफर के दौरान कुछ दिक्कत हुई। शहर के जीजीआईसी में बने परीक्षा केंद्र में पेपर दिया। इस बार प्रश्न पत्र ज्यादा कठिन नहीं आया। अधिकांश प्रश्न हल किए हैं। रिजल्ट बेहतर आने की उम्मीद है।

फोटो 12 एमएएचपी 14 परिचय-राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी लेत

फोटो 12 एमएएचपी 14 परिचय-राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी लेत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed