फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bypass road will be widened and lights will also be installed

Mahoba News: बाइपास मार्ग का होगा चौड़ीकरण, लाइटें भी लगेंगी

Mon, 05 May 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 05 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The bypass road will be widened and lights will also be installed
महोबा। शहर के परमानंद चौराहा से झलकारी बाई तिराहा तक करीब दो किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को शिफ्ट कर डिवाइडर के साथ सेंटर रोड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को डीएम गजल भारद्वाज ने सड़क का निरीक्षण कर सर्वे का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में दो मई को लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित हुई थी। तब सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने शहर के झलकारी बाई तिराहा से परमानंद चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण की मांग का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को कार्ययोजना में तैयार किया गया। डीएम ने झलकारी बाई तिराहा से परमानंद चौराहा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता वीके जौहरी, बिजली विभाग के एसडीओ राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर व पालिका के अधिकारियों को रोड चौड़ीकरण, वर्तमान बिजली पोलों को शिफ्ट कर डिवाइडर के साथ सेंटर रोड लाइट की व्यवस्था के लिए आपसी समन्वय से सर्वे कर उचित इस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ताकि जल्द से जल्द काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

-----------------
सुबह के समय लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
महोबा। परमानंद चौराहा से झलकारी बाई तिराहा तक जाने वाली सड़क शहर के बाईपास मार्ग से गुजरी है। इसी मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी स्थित है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों में अपना अनाज लेकर मंडी में बेचने के लिए आते हैं। ऐसे में सुबह के समय इस मार्ग पर लंबा जाम लगता है। अब इस सड़क के चौड़ीकरण का खाका तैयार किया गया है। सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवाजाही बेहतर होगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed