फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bullies broke into the house and vandalized, accused of theft

घर में घुसकर दबंगों ने की तोडफोड़, हजारों की चोरी का आरोप

Sun, 27 Oct 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The bullies broke into the house and vandalized, accused of theft
महोबा। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में शुक्रवार की देर शाम जुए को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देर रात आधा दर्जन लोगों ने एक मकान का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने तोड़फोड़ कर नगदी व जेवरात चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। देर रात पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाषनगर निवासी जगबहादुर यादव पुत्र बालादीन खेती किसानी के साथ दूध बेचने का काम करता है। शुक्रवार को जगबहादुर अपनी पत्नी के साथ दीवाली पर्व को लेकर अपने गांव लुहेड़ी गया था जबकि उसका भतीजा मौसम घर पर था। देर शाम कुछ युवकों से जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया। घर में जुआ खेलने से मना करने पर दबंगों ने भतीजे की मारपीट कर दी। जिसके बाद मौसम मकान में ताला लगाकर गांव चला गया।
विज्ञापन

देर रात आधा दर्जन दबंगों ने मकान का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की। अंदर के कमरों के ताले तोड़कर वहां रखा सामान फेंक दिया और मौके से भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर रात में पहुंचे जगबहादुर ने यूपी 100 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित ने बताया कि दबंग तोड़फोड़ करते हुए मकान में रखी 13 हजार रुपये की नगदी व सोने की झुमकी चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि जुुआ खेलने के विवाद में मारपीट हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed