फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The brides did not reach their in-laws' house

शादी में बांकी है हफ्ते चार...सामूहिक विवाह में हुई औपचारिक रस्में

Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The brides did not reach their in-laws' house
कबरई (महोबा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बेमतलब साबित हो रही है। जिन वर-वधू ने सामूहिक विवाह में भाग लिया उनमें अधिकांश वधू अपने साजन के घर नहीं पहुंची। किसी की दो सप्ताह बाद तो किसी चार सप्ताह बाद शादी है। जिसको लेकर रिश्तेदारों को कार्ड बांट दिए गए हैं। सामूहिक विवाह समारोह में महज रस्म अदायगी की गई है। जिससे सरकार द्वारा दी धनराशि मिल सके।
विज्ञापन

11 दिसंबर को जिले में 263 जोड़ों की प्रशासन ने शादी कराई। जिसकी हकीकत की परतें खुलने लगी हैं। सम्मेलन में कुल विवाहों के 80 फीसदी से अधिक जोड़ों ने एक दूसरे से विवाह की रस्म अदायगी किए बिना ही केवल जयमाला डालकर धनराशि व दहेज तथा जेवरात प्राप्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
केस-1 18 फरवरी को बेंदों से हरीसिंह के पुत्र रूपेंद्र की बारात कस्बे के विवेक नगर आनी है तो वही बम्हौरी कला के मोतीलाल के बेटे प्रदीप व कदौरा के हरीशंकर के पुत्र भूपसिंह का 16 फरवरी को कस्बे के आंबेडकर नगर में विवाह होना तय है। जिसको लेकर रिश्तेदारों को कार्ड बांट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 11 जनवरी को महेवा के शंकरदीन कुशवाहा के पुत्र प्रदीप की बारात धरौन जानी है। जिसको लेकर परिजनों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा वैवाहिक योजना का लाभ लेकर अब पैसा खर्च कर शादी होगी।

---------------------------------
क्या बोले जिम्मेदार-
सामूहिक विवाह समारोह में विधिवत शादी की सभी रस्में अदा की जाती है। अगर कोई दोबारा से शादी कर रहा है तो इसकी जानकारी नहीं हैं। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed