फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bathroom had himself bled captive

बाथरूम में बंदी ने खुद को किया लहूलुहान

Tue, 11 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 11 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
The bathroom had himself bled captive

कोर्ट में पेशी पर आए बंदी ने बाथरूम में धारदार

विज्ञापन
चम्मच से खुद को लहूलुहान कर लिया। इतना ही नहीं दीवार में पटक-पटक कर सिर भी फोड़ लिया।

पुलिस कर्मियों ने जब तक उसे बाथरूम से बाहर निकाला, तब तक वह बेहोश हो चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हत्या और डकैती के मामले में निरुद्ध यह बंदी पैरवी न होने से खफा होकर यह कदम उठाया।

मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम घटरा निवासी सलमान कई साल से शहर के मोहल्ला समद नगर में किराये के मकान में रह रहा था। 30 मार्च 2012 को बाबा ढाबा के पास एक मकान में घुसकर हत्या और डकैती के मामले में पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

तीन साल से जिला कारागार में बंद सलमान की न तो आज तक बेल हुई और न ही पैरवी की गई। उसकी फरियाद भी किसी ने नहीं सुनी। आरोप है कि एक वकील ने जमानत के नाम पर 15 हजार रुपये ले लिए।

सोमवार को पेशी पर आया सलमान धारदार चम्मच भी लाया था। कोर्ट परिसर में बने बाथरूम में जाकर अपने हाथ की नसें काट ली और पेट में प्रहार किया। सिर को दीवार में पटकर खुद को लहूलुहान कर लिया। पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों को यह जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।

बेहोश सलमान को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी जेब एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें वकील द्वारा 15 हजार रुपये लेने के बाद भी जमानत न कराने और उसकी फरियाद न सुनने की बात लिखी है।

जेलर आनंद कुमार का कहना है कि कैदी पेशी में गया था। वहां बाथरूम में घटना को अंजाम दिया। अब कैदियों को खाने को दिए जाने वाले चम्मच पर पाबंदी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed