फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ten years later, Mahoba railway station junction declared

दस साल बाद महोबा रेलवे स्टेशन जंक्शन घोषित

Thu, 22 Mar 2018 11:54 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 22 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ten years later, Mahoba railway station junction declared
रेलवे स्टेशन महोबा में बढेगी सुविधाएं - फोटो : amarujala

विज्ञापन
महोबा। दस साल पहले तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने हरी झंडी दिखाकर महोबा से खजुराहो रेल लाइन शुरू की थी, तभी महोबा रेलवे स्टेशन जंक्शन बन गया था लेकिन औपचारिक रूप से महोबा स्टेशन को जंक्शन अब घोषित किया गया है। रेल मंत्रालय ने महोबा के अलावा ललितपुर, इटावा, मैनपुरी, उडी मोर व भंडाई रेलवे स्टेशन को भी जंक्शन का दर्जा प्रदान किया है। अब यात्रियों की सुविधाओं में और इजाफा हो सकेगा।

रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य हरिश्चंद्र पाटकर ने बताया कि महोबा रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा दिलाने के लिए कई साल से मांग की जा रही थी। लिखा-पढ़ी में जंक्शन न होने के कारण महोबा को उतना बजट व सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं जिनका महोबा हकदार है। इसके अलावा महोबा रेलवे स्टेशन के विस्तार करने के लिए 97 करोड़ रुपये का बजट भी मिल गया हैं। रेल मंत्रालय के उच्चाधिकारी महोबा आकर सर्वे भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक डा. शिवम शर्मा ने 19 मार्च को आदेश जारी कर महोबा समेत छह रेलवे स्टेशनों को जंक्शन का दर्जा प्रदान किया है और इसकी सूचना सभी रेलवे बोर्ड को भी जारी कर दी है। अब रेल टिकट पर भी सिर्फ महोबा नहीं लिखा होगा बल्कि महोबा जंक्शन लिखा जायेगा। साथ ही जक्शन का दर्जा मिलने से यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंनसेट
अब महामना की  बारी..
 रेल मंत्रालय के साथ हुई बैठकों भी भोपाल से लखनऊ तक महामना एक्सप्रेस को बढ़ाने की मांग कई बार की। लेकिन रेल मंत्रालय ने अभी तक जनता की आवाज नहीं सुनी है। स्थानीय लोगों को भरोसा है कि रेल मंत्रालय उनकी आवाज सुनेगा। जंक्शन का दर्जा देने के बाद अब महामना को महोबा के लिए तोहफा भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed