फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Temporary bridge was washed away due to torrential rain

मूसलाधार बारिश के चलते बह गया अस्थाई पुल

Tue, 27 Aug 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Temporary bridge was washed away due to torrential rain
महोबा/भरवारा। रविवार की शाम को दो घंटे हुई तेज बारिश के चलते भरवारा गांव के पास बना अस्थाई पुल बह गया। जिससे एक सैकड़ा से ज्यादा गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। 20 घंटे बाद भी पुल तैयार न हो पाने के कारण सारा दिन वाहनों का आवागमन ठप रहा। जिससे रविवार को महोबा से पनवाड़ी, राठ, झांसी, ग्वालियर चलने वाले वाहनों का चक्का जाम रहा। वहीं एक सैकड़ा से ज्यादा गांव के लोग जिला मुख्यालय नहीं आ सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम भरवारा के पास हाइवे को काटकर अर्जुन सहायक परियोजना की नहर के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। हाइवे में पुल के निर्माण के दौरान वाहनों को निकलने के लिए हाइवे के नजदीक से कच्चे मार्ग में एक अस्थाई पुल बनाया गया था। बड़े-बड़े सीमेंट के पाइप डालकर ऊपर से मिट्टी डालकर गिट्टी और डामर डाल दिया गया था। रविवार की शाम साढ़े सात बजे से शुरु हुई बारिश रात 9 बजे तक जारी रही। बारिश के पानी से नाला ओवरफ्लो होकर पानी बहने लगा। जिससे अस्थाई पुल के चारों तरफ पानी का बहाव हो जाने से अस्थाई पुल बह गया।
विज्ञापन

अस्थाई पुल बह जाने से महोबा से झांसी, ग्वालियर, राठ, पनवाड़ी का आवागमन सारा दिन ठप रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस ने तत्काल अस्थाई पुल का निर्माण शुरु करा दिया। जिससे जल्द से जल्द आवागमन शुरु कराया जा सके। देर शाम तक पुल का निर्माण चलता रहा लेकिन काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल बहने से एक सैकड़ा गांव प्रभावित
भरवारा गांव के पास अस्थाई पुल बारिश की भेंट चढ़ जाने से करीब एक सैकड़ा गांव प्रभावित है। ग्रामीण अपने घरों से न तहसील मुख्यालय कुलपहाड़ और न जिला मुख्यालय महोबा आ-जा पा रहे हैं। इतना ही नहीं यातायात व्यवस्था ठप हो जाने से ग्रामीण मुकदमों की पैरवी और अदालत की तारीखों में भी नहीं पहुंच पाए। नाले के उफनाने से ग्रामीण दहशत में हैं।

छह माह पहले बना अस्थाई पुल बहा
अर्जुन सहायक परियोजना के तहत निकाली जा रही नहर के लिए हाइवे की सड़क काटकर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे हाइवे पर आवागमन बंद करके नजदीक से कच्ची सड़क से वाहनों की आवाजाही के लिए छह माह पहले बनाया गया अस्थाई पुल रविवार की रात को बह गया। कार्यदायी संस्था ने इस अस्थाई पुल के निर्माण में करीब चार लाख रुपया व्यय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed