फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tempo reflex, including the son of the father's death, two injured

टेंपो पलटा, पिता की मौत पुत्र सहित दो घायल

Mon, 17 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा Updated Mon, 17 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tempo reflex, including the son of the father's death, two injured
मुस्करा-चरखारी मार्ग पर एक तेज रफ्तार टेंपो के पलट जाने से टेंपो सवार पिता पुत्र सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया। पिता-पुत्र की नाजुक हालत देख डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कबरई कस्बे के मोहल्ला बल्देव नगर निवासी भगत सिंह (40) पुत्र लच्छी अपने बेटे राकेश के साथ सोमवार को बस स्टेशन महोबा से टेंपो में बैठकर चरखारी जा रहा था, चरखारी कस्बे में होंडा एजेंसी के पास तेज रफ्तार टेंपो असंतुलित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार भगत सिंह, राकेश 18) व रिवई निवासी कल्लू (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाप-बेटे की हालत नाजुक होने  पर दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में भगत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लिया है। राकेश की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि कल्लू को नाममात्र की चोट आने पर वह घर चला गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed