फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tehsil Day dominated the issue of water power

तहसील दिवस में छाया रहा बिजली पानी का मुद्दा

Tue, 16 Jun 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 16 Jun 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day dominated the issue of water power
 तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में बिजली, पानी का  मुद्दा छाया रहा। नागरिकों और ग्रामीणों ने पानी की समस्या के बाबत शिकायती पत्र देकर पेयजल आपूर्ति नियमित कराए जाने की मांग की। वहीं रात में हो रही बिजली कटौती का समय बदले जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

गौरहारी निवासी अंखड भारत मिश्रा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के सभी हैंडपंपों में खारा पानी आ रहा है। जिससे ग्रामीणों को एक-एक किलोमीटर दूर से कुओं व हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता है।  उन्होंने गांव में पानी की टंकी बनाए जाने की मांग की है। खरेला निवासी रवींद्र सिंह, रोशन सिंह, वीर सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि आधे कस्बे में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे बूंद-बूंद पानी के लोगों को भटकना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द ही पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। भैरोगंज निवासी नईम खां, सईद सौदागर, तुर्कियाना निवासी मोहम्मद जमील ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 18 जून से रोजे शुरू हो रहे हैं। रात में 1 बजे से 4 बजे तक की जाने वाली बिजली कटौती से शहरी के समय असुविधा होगी, इसलिए शहरी के समय बिजली कटौती न किए जाने की मांग की है। सूपा निवासी ललती ने बताया है कि अपात्र लोगों को समाजवादी पेंशन दी जा रही है, जबकि पात्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अमरगंज निवासी कल्लू खां ने बताया कि अमरगंज मुहल्ले की पाइप लाइन काट दी गई है, जिससे पानी की आपूर्ति ठप है। खरेला के पठा निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल सर्वे न करके प्राइवेट लोगों से खेतों का सर्वे करा रहे हैं जिससे किसानों को उनका हक मिलने में अंदेशा है। शबाना पुत्री इसरार खां की चार साल पहले तलाक हो गया था। शबाना विकलांग और विधवा होने के बाद भी समाजवादी पेंशन के लिए चयन नहीं किया गया। भैरोगंज की महरुन निशा ने शिकायती पत्र में बताया कि लेखपाल खसरे में ट्यूबवेल नहीं दर्शा रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक केके गहलोत, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, उपजिलाधिकारी नन्हकू,  समाज कल्याण अधिकारी अर्चना शर्मा, जल निगम के अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार तिवारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed