फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tehsil Day dominated the issue of water and checks

तहसील दिवस में छाया रहा पानी और चेकों का मुद्दा

Tue, 02 Jun 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 02 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day dominated the issue of water and checks
महोबा। जिला स्तरीय तहसील दिवस में चेक वितरण और पानी का मुद्दा छाया रहा। तहसील दिवस में आईं एक सैकड़ा से ज्यादा शिकायती पत्रों में महज 9 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अवर अभियंता से प्रति दिन पेयजल आपूर्ति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई ग्राम जुझान निवासी मुन्नी पत्नी हरिकिशन, रामरती पत्नी जयराम, विमलेश पत्नी जगदीश, रानी पत्नी अमरचंद्र, राजाबाई पत्नी वृंदावन ने तहसील दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में पेंशन योजना स्वीकृत होने के बाद भी पेंशन न मिलने की शिकायत की। कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला खोड़ा छिकहरा निवासी बालादीन ने बताया कि 9 मार्च को घर से अज्ञात बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी कर ले गए थे, आरोप है कि पुलिस ने बदमाशों के पास से माल बरामद कर लिया और लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शहर के मुहल्ला सुभाषनगर निवासी कल्लू ने बताया कि थाना खन्ना के ग्राम करहइया ने परिजनों के सहयोग से पत्नी को कुछ लोग भगा ले गए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मुहल्ला मकनियापुरा निवासी मोहम्मद रजब, फईम और शमीम अहमद ने दिए शिकायती पत्र में चेकों का वितरण न किए जाने का बात कहीं। इसी प्रकार शेखूनगर निवासी रोहन ग्राम रिवई निवासी रामकुमार ने भी चेक वितरण न होने की शिकायत की। ग्र्राम बरी निवासी लखन और सेवाराम ने बताया कि इंदिरा आवास की पहली किश्त आ चुकी है, लेकिन दूसरी किश्त न भेजने से इंदिरा आवास अधूरे पड़े  हैं। ग्राम कालीपहाड़ी निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं, उसकी मुआवजा राशि लेखपाल ने आज तक नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed