{"_id":"4171f32f4eb900b088d493a04f3921b8","slug":"teenager-in-the-house-hostage-misdemeanor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बंधक बना किशोरी से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बंधक बना किशोरी से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से सामान खरीदने गई किशोरी को गांव के ही युवक ने रास्ते से खींच घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 जून को एक किशोरी घर के पास ही एक परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। जब वह लौट रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठा गांव का ही धर्मेंद्र पुत्र सुखलाल किशोरी का मुंह दबा उसे खींचकर घर के अंदर ले गया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने घर में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने आरोपी के चंगुल से मुक्त होेने के बाद घर वालों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता ने कोतवाली चरखारी में उसी दिन घटना की तहरीर दी किंतु जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह उसे टरका दिया गया। घटना के छह दिन बाद भी जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो घरवालों ने एसपी से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।