फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenager gangraped, accused made porn video

किशोरी से गैंगरेप, आरोपियों ने बनाया अश्लील वीडियो

Fri, 03 Sep 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teenager gangraped, accused made porn video
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी। पूरी रात कमरे बंधक बनाए रखा। किशोरी को बाइक से दूसरे स्थान पर ले जाते समय पर कूदकर भाग निकली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना कबरई के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शहर के एक मोहल्ले में कमरा लेकर किराए से रहती है। जहां वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। एक माह पहले उसकी मुलाकात डाक बंगला के समीप रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने अपने झांसे में लेकर किशोरी के साथ एक अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक लगातार वीडियो वायरल की धमकी देकर परेशान करता रहा।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम आरोपी ने किशोरी को वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाया और बाइक से एकांत स्थान पर बने कमरे में ले गया। जहां आरोपी के दो दोस्त पहले से मौजूद थे। किशोरी का आरोप है कि तीनों युवकों ने उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। बाद में कमरे का बाहर का ताला लगाकर चले गए। शुक्रवार की सुबह तीनों आरोपी फिर कमरे पहुंचे और किशोरी को दूसरे स्थान पर चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी किशोरी को जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने लगा लेकिन किशोरी ने साहस का परिचय दिखाते हुए रास्ते में चलती बाइक से छलांग लगा दी। जिससे वह घायल हो गई, तब आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पूरा मामला बताया और तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed