{"_id":"69d158ccf90515d2970564c8","slug":"teachers-will-take-out-a-torchlight-procession-to-protest-against-tet-mahoba-news-c-225-1-mah1002-123991-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टीईटी के विरोध में मशाल जुलूस निकालेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टीईटी के विरोध में मशाल जुलूस निकालेंगे शिक्षक
Sun, 05 Apr 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
महोबा। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे। इसके लिए कई शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए हैं।
शहर के शिक्षक रैन बसेरा में शनिवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, महिला शिक्षक संघ, अटेवा, पीएसपीएसए, यूटा, टीएससीटी, शिक्षामित्र संगठन, अनुदेशक और मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एकत्र हुए। महासंघ के जिला सचिव प्रशांत सक्सेना ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि 13 अप्रैल को शाम 5 बजे से विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
समाज कल्याण विभाग कार्यालय के पास से शुरू होकर यह जूलूस हमीरपुर चुंगी, कचहरी चौराहा, परमानंद चौराहा से आल्हा चौक होते हुए तहसील प्रांगण में पहुंचेगा। यहां पर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।