फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sucide

पति से विवाद होने से नाराज महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 01 Jan 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sucide
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में पति से विवाद होने से नाराज महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष के लोगों को भी घटना की सूचना दी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिलवई गांव निवासी रेखा (30) पत्नी रामकृष्ण का अपने पति से एक सप्ताह पहले विवाद हो गया था। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसी बात से महिला नाराज रहती थी। वह घर पर थी जबकि पति किसी कार्य से खेतों की ओर गया था। तभी महिला ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पति के घर वापस लौटने पर पत्नी के फांसी पर झूलता मिलने से उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। सूचना पर आए मृतका के पिता केशव प्रसाद निवासी बांदा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2006 में की थी। ससुरालीजन बेटी को परेशान करते थे। हालांकि पिता ने किसी भी तरह की तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। घटना से मृतका की पुत्री राधा (13) का रो-रोकर बुरा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed