फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Student's body found landing in a pit on the side of Bundelkhand Expressway

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे गड्ढे में उतराता मिला छात्र का शव

Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Student's body found landing in a pit on the side of Bundelkhand Expressway
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे खुदे गड्ढे में एक छात्र का शव उतराता मिला। मृतक के कपड़ों और चप्पल गड्ढे के किनारे रखी मिली। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

परथनिया गांव निवासी प्रभुदयाल वर्मा का पुत्र उमेश (21) जनपद हमीरपुर के गहरौली के आरपी दीक्षित कॉलेज में डीएलएड प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार की सुबह करीब 10 बजे उमेश घर से लापता हो गया। कोई पता न चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर करीब तीन बजे चरवाहों ने एक युवक का शव एक्सप्रेस-वे किनारे खेत में खुदे गड्ढे में उतराता मिलने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीओ चरखारी तेज बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान छात्र के कपड़े व चप्पल गड्ढे के किनारे मिले। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। जिसमें पानी भरा था। इसी गड्ढे से छात्र के शव को बाहर निकाला गया। मृतक के चाचा रघुवर दयाल ने भतीजे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक तीन बहनों अंजू, मंजू व काजल के बीच अकेला भाई था। घटना से मां प्रभारानी सदमे में हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed