{"_id":"61d09a46153aac3a59008a00","slug":"student-mahoba-news-knp672983069","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के एक माह बाद ही परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित करने से छात्रों में नाराजगी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। छात्रों ने प्रवेश की अंतिम तिथि से न्यूनतम पांच महीने बाद परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि पांच माह बाद परीक्षाएं नहीं कराई जाती तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगरमंत्री धीरज सोनी, पूर्व जिला संयोजक हिमांशु, राजकुमार, छात्र आशुतोष, करन सिंह, कोमल कुमार, स्वतंत्र, धीरेंद्र, सोहेल, अभय व अंश आदि ने एडीएम रामसुरेश वर्मा को ज्ञापन देकर बताया कि बीयू झांसी से संबद्ध कालेजों में निर्धारित तिथि पर प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
अब विश्वविद्यालय ने 24 से 28 जनवरी के बीच परीक्षाएं कराने की तिथि तय की गई है, जो अन्यायपूर्ण और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। छात्रों ने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालय की ओर से न तो नई शिक्षा नीति 2020 का पाठ्यक्रम जारी हुआ और नहीं परीक्षा पैटर्न के बारे में कोई जानकारी दी गई है।