फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up five people; FIR registered against eight.

Mahoba News: दबंगों ने पांच को पीटा, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up five people; FIR registered against eight.
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन




थाना कबरई के लिलवाही गांव निवासी विपिन प्रजापति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शाम छह बजे नदी के रास्ते पर गांव के रामपूजन श्रीवास, सर्वेश व दीपक ने उसके परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर तीनों ने उसे बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी घटना में राजेंद्रनगर कबरई निवासी सुनीता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार की शाम साढ़े छह बजे उसका बेटा आयुष आंबेडकरनगर स्थित पार्क में बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी कुछ लोगों से विवाद हो गया। रामदास और उसके भाई राममिलन ने आयुष को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।




तीसरी घटना में हमीरपुर चुंगी निवासी आकाश श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हमीरपुर चुंगी सामान लेने आया था। राहुल ढाबा के पास रहने वाले शैलेंद्र विश्वकर्मा व समदनगर निवासी अक्कू बाइक चलाते हुए उसके पास से निकले और धक्का मार दिया। विरोध करने पर दोनों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में समदनगर निवासी रिंकी ने लवलेश पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed