फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strong winds blew away tin roofs, brought relief from heat

Mahoba News: तेज हवाएं चलने से उड़े टीन-टप्पर, गर्मी से मिली राहत

Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Strong winds blew away tin roofs, brought relief from heat
महोबा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार की दोपहर बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। इस दौरान 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। जिससे टीन-टप्पर उड़ गए। हालांकि, उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ बजे से ही गर्मी से कहर बरपाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें ओर तीखी होती गई। दोपहर एक बजे मौसम का अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 40 फीसदी रही। वहीं शाम करीब पांच बजे मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे मौसम का मिजाज बदला है। हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। आगामी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed