{"_id":"f7d49ed837ed33ada9b1ed9394d6cf7f","slug":"store-shoppers-unhappy-with-the-performance-of-evacuation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली कराने से खफा दुकानदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खाली कराने से खफा दुकानदारों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बाउंड्री से सटाकर रखी गुमटियां और दुकानें
विज्ञापन
हटाने के अल्टीमेटम से दुकानदारों की बेचैनी बढ़ गई है। दुकानदारों ने
दुकानें बंद कर रविवार को प्रदर्शन किया। इनके समर्थन में व्यापार मंडल भी आ
गया है।
नए मॉडल से रोडवेज की इमारत का निर्माण कराने को शासन ने छह करोड़ रुपये मंजूर किए हैं लेकिन फुटपाथी दुकानदारों की अड़चनों के चलते रोडवेज भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। एसडीएम सदर प्रबुद्ध सिंह ने दो दिन पहले दुकानदारों को दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दिया था।
दुकानदारों ने दुकानों का सामान तो निकाल लिया है, पर गुमटियां और डिब्बे आज तक नहीं उठाए। इससे रोडवेज की पुरानी इमारत की तोड़फोड़ का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
रविवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार, सेवक सिंधी, रामजी गुप्ता ने रोडवेज पहुंचकर रोडवेज के व्यापारियों का सहयोग किया। व्यापार मंडल के आ जाने पर यहां के दुकानदारों ने दुकानों के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
साथ ही उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया। उधर, एआरएम महोबा का कहना है कि आठ जून से दुकानें हटवाई जाएंगी। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दुकानदारों को पहले से ही दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दिया जा चुका है।