{"_id":"64eb9cba651f4e246c060cd4","slug":"stf-seized-184-quintals-of-ganja-from-truck-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1197-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एसटीएफ ने ट्रक से 1.84 क्विंटल गांजा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एसटीएफ ने ट्रक से 1.84 क्विंटल गांजा पकड़ा
Mon, 28 Aug 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
महोबा। ओडिसा और असम से उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध गांजा की तस्करी किए जाने की मिल रहीं सूचनाओं पर यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोला प्लाजा खन्ना के पास से एसटीएफ से ट्रक से एक क्विंटल 84 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस कारोबार में लिप्त एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
शनिवार की रात एसटीएफ टीम में शामिल एसआई जावेद आलम सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश मिश्रा, कबींद्र साहनी व मृत्युंजय सिंह सरकारी वाहन से जनपद प्रयागराज होते हुए महोबा आए। भ्रमण के दौरान देर रात सूचना मिली कि एक ट्रक ओडिसा से अवैध गांजा लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए हरियाणा जा रहा है। सूचना पर एसटीएफ टीम ने खन्ना टोल प्लाजा से 300 मीटर आगे ट्रक को कब्जे में ले लिया।
टीम ने जनपद एटा के सकीट थाना क्षेत्र चिलमापुर निवासी विनय कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर ट्रक से एक क्विंटल 84 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसटीएफ ने थाना खन्ना में आरोपी विनय कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस व एसटीएफ आरोपी से अन्य साथियों व गांजा की सप्लाई के विषय में पूछताछ कर रही है।